फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बन गया बासूचक रेलवे अंडरपास वाहनों को जल्द मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
बासूचक के पास बना अंडर पास। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला मुख्यालय से लगभग 22 किमी दूर स्थित बासूचक गेट संख्या 10 सी पर 5 करोड़ रुपये से अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब रेलवे गेट बंद होने पर यातायात प्रभावित नहीं होगी। वर्ष 2024 में बासूचक रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। वाराणसी-छपरा रेलखंड पर स्थित बासूचक रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेनों का दबाव अधिक है। इस रेलखंड पर प्रतिदिन 120 ट्रेनों का संचालन होता है।
विज्ञापन

इनमें एक्सप्रेस, मालगाड़ी, मेमू व पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनों के दबाव के कारण बार-बार गेट संख्या 10 सी पर रेलवे फाटक बंद हो जाता था। इससे दोनों ओर एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी। जब-जब रेलवे फाटक बंद होता था, आधे घंटे तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इसको लेकर लंबे समय से अंडरपास या फुट ओवरब्रिज की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। वर्ष 2023 के दिसंबर महीने में अंडरपास निर्माण को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से मंजूरी दी गई। अंडरपास बनने से 6 गांवों के 30 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें