फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हमलावरों ने मकान पर की पांच राउंड फायरिंग, बरामदे और छत पर सो रहे दो युवक बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)। नगसर हाॅल्ट थाना क्षेत्र के सरहुला गांव स्थित एक मकान पर मंगलवार की रात करीब दो बजे हमलावरों ने धावा बोल दिया। पांच राउंड फायरिंग करने बाद बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। संयोग रहा कि बरामदे और छत पर सो रहे दो युवक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सरहुला गांव निवासी शशि प्रसाद यादव उर्फ बिट्टू ने बताया कि वह और उनके पड़ोसी सरोज यादव रात में भोजन के बाद अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित डेरे (मकान) पर सोने गए थे। वह नीचे बरामदे में और सरोज ऊपर छत पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी। नींद टूटी और जान बचाने के लिए दोनों लोग छिप गए। इसी दौरान बदमाशों ने मकान की खिड़की और दरवाजे की ओर से लक्ष्य कर गोली चलाई और अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से फरार हो गए। गोलियों के निशान मकान की दीवारों पर साफ दिखाई पड़ रहे हैं। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। नगसर हाल्ट थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और मामले की छानबीन जारी है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन





पुरानी रंजिश में पिस्टल से चार राउंड हवाई फायरिंग-दुल्लहपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के पलिवार गांव में मंगलवार की रात करीब नौ बजे पुरानी रंजिश में हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एक पक्ष ने पिस्टल से चार राउंड हवाई फायरिंग की।पीड़ित पक्ष के श्रवण कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शिवकरण, कवि, सोनी और मोनी पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई है। घटना के दौरान ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी हवाई फायरिंग कर भाग गए। इधर, सीपीएम नेता विजय बहादुर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पलिवार गांव का दबंग आए दिन गांव वालों को भयभीत करता है और पहले भी कई बार जानलेवा हमला व साजिशन फंसाने जैसी घटनाओं में शामिल रहा है। बहरियाबाद थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें