फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुख्तार की पत्नी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। 50 हजार रुपये की इनामी आफसा पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी है। तीन जिलों की पुलिस की टीमें लगातार हाथ-पैर मार रही हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। इसलिए पुलिस ने फिर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद स्थित फाटक पर पहुंची पुलिस ने उसके घर पर धारा 82 का नोटिस चस्पा की और डुगडुगी पिटवाकर चेतावनी दी कि हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई होगी। गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों पर पुलिस प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एक तरफ अंसारी परिवार के होटल को बंद करा दिया। वहीं, मुख्तार के बेहद करीबी रहे गोरा राय की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर ली गई। एक ही दिन में पुलिस प्रशासन ने तीसरी कार्रवाई करते हुए कोर्ट के आदेश पर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। सूत्रों के मुताबिक तीन जिलों की पुलिस आफसा अंसारी की तलाश में खाक छान रही हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही। एसपी ओमवीर सिंह का कहना है कि माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के खिलाफ शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमे के मामले में न्यायालय के आदेश पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया गया है। आफसा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें