ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सादात दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में जगदीशपुर स्थित पेट्रोल पंप से निकली यात्रा भीमापार बाजार के गांधी चौराहे तक गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की आतंकवादी हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
निर्दोष लोगों का खून बहाना उसे अब भारी पड़ गया है। पाकिस्तान ने अब अगर आतंकवाद जैसी किसी भी गतिविधि को अंजाम दिया तो भारतीय सेना उसका नामोनिशान मिटा करके रहेगी।
यात्रा के दौरान लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
इस मौके पर लालपरीखा पटवा, राजकुमार शास्त्री, पंचदेव गोड़, पंकज सिंह, डा. सचिन सिंह, नीलम सिंह, बृजबाला सोनी, राजेंद्र विश्वकर्मा, राजेंद्र यादव, अरुण कनौजिया, कृष्ण मोदनवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।