फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अखिल भारतीय किसान सभा देश का सबसे बड़ा किसान संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। उत्तर प्रदेश किसान सभा की मरदह ब्लॉक कमेटी का 8वां सम्मेलन बरही गांव में सोमवार को आयोजित हुआ। इसके मुख्य वक्ता किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा देश का सबसे बड़ा किसान संगठन है। जिस समय देश अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था उस समय देश में संगठित किसान आंदोलन के जनक स्वामी सहजानंद सरस्वती के नेतृत्व में 11 अप्रैल 1936 को लखनऊ में हुआ। उस सम्मेलन में मुख्य रूप से दो लक्ष्य तय किए गए पहला देश की आजादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और दूसरा देश में किसानों के सवालों पर जिसमें मुख्य रूप से से जमीनों का वितरण गरीबों में करवाना तथा जमींदारी प्रथा के खिलाफ संघर्ष करना था।
विज्ञापन

सम्मेलन में बताया कि मरदह ब्लॉक के अंतर्गत 50 विलेज कमेटियों का निर्माण किया जाएगा। 15 फरवरी को स्वामी सहजानंद सरस्वती के जन्मदिन समारोह में ब्लाक से 35 लोग तथा 16 एवं 17 फरवरी को रतनपुरा मऊ में किसान प्रशिक्षण शिविर में जिले से 35 लोग भाग लेंगे। दोनों कार्यक्रमों में किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन क्षीरसागर मौजूद रहेंगे। अंत में एक 33 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें विश्वनाथ चौधरी संरक्षक, चतुरी बिंद अध्यक्ष, देवनाथ यादव एवं कैलाश राम उपाध्यक्ष, मंत्री विक्रमा यादव, संगठन मंत्री शशिकांत सिंह, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र यादव तथा मीडिया प्रभारी के रूप में विजय यादव का चुनाव किया गया। इस मौके पर रामकरन, जनार्दन राम, अशोक मिश्रा, राजदेव यादव, रामकेर यादव, घूरा यादव, कैलाश यादव, राधेश्याम यादव, रामनारायण यादव, बटोर गुप्ता, अजय मिश्रा, रमेश यादव, रूपनारायण, वीरेंद्र यादव, सूर्यप्रकाश पांडेय, राम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें