गाजीपुर। करंट प्रवाहित एचटी तार की चपेट में आने से मृत पांच लोगों के आश्रितों को प्रशासन ने मंगलवार को सरकारी मदद उपलब्ध करा दिया है। सभी मृतकों के आश्रितों के खाते में पांच-पांच लाख रुपये भेज दिया है। जबकि घायलों की रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मांगी है। अधिकारियों के मुताबिक घायलों की स्थिति के आधार पर उन्हें आर्थिक मदद धनराशि जारी की जाएगी।
एडीएम दिनेश कुमार के मुताबिक हादसे में पांच चार महिला और एक पुरुष की मौत हुई थी। इसपर मऊ जनपद के खिरिया गांव निवासी मृत उर्मिला (30) के पति फूलचंद, इसी गांव की निर्मला (37) के पति रविंद्र, कालिंदी (44) के पति अच्छे लाल, रानीपुर (पिरुआ) निवासी मुरारी (55) के पति दुर्गविजय, अकबरपुर रानीपुर निवासी व बस चालक जगरनाथ (40) की पत्नी रूबी यादव के बैंक में पांच-पांच लाख रुपये स्थानांतरण कर दिया गया है। जबकि इसके अलावा झुलसे लोगों के स्थिति की रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी से मांगी गई है, जिसके हिसाब से आर्थिक मदद की जाएगी।