फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई तहसील के बहुअरा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर में तहसीलदार रामजी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने गांव के पश्चिम ओर पोखरा की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। प्रशासन की इस कारवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

बहुअरा गांव के पश्चिम ओर पोखरा के भीटा संख्या 815 पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा चरण, नाद, टिन शेड डालकर और बाउंड्री का निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था। इसे खाली करने के लिए बीते जनवरी माह में बेदखली कब्जा हटाने की नोटिस तहसीलदार न्यायालय द्वारा दी गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। तहसीलदार सेवराई रामजी ने बताया कि शिकायतकर्ता शमीम खां की शिकायत पर पोखरा के भीटा संख्या 815 पर हुए अतिक्रमण को हटवाया गया है। इस मौके पर कानूनगो राकेश राय, लेखपाल दयाशंकर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, रमाकांत यादव सहित नगसर और रेवतीपुर थाने की पुलिस मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें