फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चुनाव चिन्ह मिलते ही उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को प्रतीक चिह्नों के आवंटन के साथ पूरी हो गई। सभी आठ निकायों के प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित किए गए। इसी के साथ सभी प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क करने में जुट गए। मुहम्मदाबाद : प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। उपजिलाधिकारी भारत भार्गव के न्यायालय में सुबह से ही चुनाव चिह्न लेने के लिए प्रत्याशी पहुंचने लगे थे। चेयरमैन पद के मैदान में रह गए सात प्रत्याशियों को उपजिलाधिकारी ने चुनाव चिह्न प्रदान किया जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमीर हमजा को झाड़ू, समाजवादी पार्टी के रईस अहमद अंसारी को साइकिल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी मो. शुकरुल्लाह वारसी को हाथ का पंजा, भाजपा के संदीप गुप्ता को कमल का फूल, निर्दल आदिल अहमद को सितारा, इस्माइल अंसारी को बोतल का पानी एवं निर्दल प्रत्याशी तेजबहादुर यादव को रिक्शा चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है। कासिमाबाद : नगर पंचायत बहादुरगंज के चुनाव में अध्यक्ष पद के साथ सदस्य पद के लिए जितने भी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए थे सभी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर सपा से रेयाज अंसारी, भाजपा से अरविंद प्रजापति, बसपा से जियाउर रहमान, कांग्रेस से इरशाद अहमद, आवामी पिछड़ा पार्टी से अब्दुल्ला राईनी के साथ एकमात्र निर्दलीय उम्मीदवार हफीजुर रहमान को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। मालूम हो कि इस नगर पंचायत में कुल 13 वार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें