मुहम्मदाबाद। मुख्तार अंसारी की पत्नी और 50 हजार की इनामी आफ्शा अंसारी की तलाश में बृहस्पतिवार को मऊ पुलिस ने दर्जी मुहल्ला स्थित पैतृक आवास फाटक एवं प्रिंस सिनेमा के सामने स्थित आवास पर दबिश दी। कुछ हाथ न लगने पर पुलिस टीम वापस हो गई। मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाने के इंस्पेक्टर मूलचंद चौरसिया ने बताया कि आफशा अंसारी पर थाने में मुकदमा पंजीकृत है। इसमें पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जिस पर दबिश दीगई है। पैतृक आवास फाटक पर सांसद अफजाल अंसारी मिले, जिन्होंने आफ्शा अंसारी के बारे में अनभिज्ञता जताई। जिस पर पुलिस वापस लौट गई। पुलिस के कई गाड़ियों के काफिले एवं भारी संख्या में पुलिस बल देख आस-पास के लोग काफी संख्या में एकत्र हो गए।