फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब के चित्र संग किया गया कृत्य अक्षम्य : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने बुधवार को नगर के लंका स्थित आंबेडकर उद्यान पार्क में सपा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारे लिखी तख्तियां लेकर और काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सपा लोहिया वाहिनी के बैनर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करते हुए उनके आधे चेहरे को काटकर आधा चेहरा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जोड़कर लगाया गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सपा के खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर से बाबा साहब के चित्र के साथ किया गया यह कृत्य लोकतंत्र में अक्षम्य है। यह देश की 140 करोड़ जनता और संविधान निर्माता का अपमान है।
विज्ञापन

सांसद से सवाल करते हुए कहा कि इस्रराइल और बांग्लादेश पर बयान देने वालों से जिले की जनता इस पर बयान का इंतजार कर रही है। कहा कि बाबा साहब की प्रतिमाओं को खंडित करने का समाचार सुना व पढ़ा तो गया था लेकिन आज देख भी लिया गया। हमारे कार्यकर्ता एक सप्ताह तक गांव-गांव इस पर चर्चा करेंगे।
राज्यसभा सांसद डाॅ. संगीता बलवंत ने कहा कि समाजवादी पार्टी के बैनर पर अंकित यह चित्र कुत्सित मानसिकता का परिचायक और सनातन विरोधी है। बैनर के माध्यम से बाबा साहब के माथे, आंख, नाक की बराबरी करने का प्रयास निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें