फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि उसने पीड़िता का आधार कार्ड, पैन कार्ड, हाईस्कूल और अन्य कागजात अपने अपने पास रखे हैं। उसने युवती का विवाह करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एक गांव के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर जानकारी दी कि एक बस्ती निवासी आरोपी आजाद शाह बेटी को बहला- फुसलाकर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहा है। यहीं नहीं बेटी पर मानसिक और शारीरिक दबाव बनाने के साथ ही पुत्री का शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य कागजात अपने पास रखा है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी लड़कियों को बहला- फुसलाकर धर्म परिवर्तन का काम करता रहता है। बीते छह सितंबर की शाम आरोपी घर में घुस आया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर बेटी का विवाह कहीं और किया गया तो वह पूरे परिवार की हत्या कर देगा। पीड़िता के पिता ने पुलिस से आरोपी पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुत्री को धर्म परिवर्तन से बचाने की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर पर आजाद शाह के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें