फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्पोर्ट्स कोटे से हॉकी खिलाड़ी आकाश पाल का रेलवे में चयन

विज्ञापन
जबलपुर रेलवे में चयनित नेहरू स्टेडियम का हॉकी खिलाड़ी---आकाश पाल। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम के हॉकी खिलाड़ी आकाश पाल का स्पोर्ट्स के टैलेंट कोटे से जबलपुर रेलवे में चयन हुआ है। इसकी जानकारी मिलते ही पिता अशोक पाल ने लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। नेहरू स्टेडियम के हॉकी प्रशिक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि, आकाश बीते सात वर्षों से नेहरू स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 2024 में जूनियर नेशनल में रजत पदक और ऑल इंडिया में यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक हासिल किया। जुलाई माह में जबलपुर में स्पोर्ट्स कोटे के लिए आयोजित ट्रायल में प्रतिभाग किया था। बीते 3 सितंबर को चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट में नाम प्रकाशित होने की जानकारी के बाद परिजनों के साथ ही स्टेडियम में चयनित खिलाड़ी के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें