फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व बवाल के आरोपी गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट गांव में कबड्डी खेलने को लेकर हुए मारपीट एवं बवाल के बाद नामजद 18 आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। कई आरोपियों के परिवार वाले तो घर पर ताला बंदकर पुलिस कार्रवाई से फरार हो गए हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस टीम ने गांव में सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

ताड़ीघाट गांव में कबड्डी खेलने को लेकर बीते 13 जुलाई को एक युवक से कहासुनी हो गई थी। बीते 14 जुलाई को युवक के साथियों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इसे लेकर जमकर बवाल होने के साथ ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे भी चले थे। घटना में दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बवाल इतना बढ़ गया था कि तीन थानों की पुलिस टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। तब जाकर गांव में शांति व्यवस्था कायब हो पाई थी। साथ ही एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया था। भ्रमण के दौरान पुलिस ने चेताया कि बवाल में नामजद आरोपी जल्द से जल्द हाजिर हो जाए, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें