फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष समेत 16 पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 03 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदौरा ब्लाक के रक्सहा में मंगलवार को मतदान के दौरान हुए बवाल के बाद 11 बूथों का मतदान निरस्त होने के पीछे पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने दिलदारनगर के
विज्ञापन


थानाध्यक्ष टीवी सिंह, तीन उपनिरीक्षक और चार कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि चुनाव ड्यूटी न करने के आरोप में आठ सिपाहियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।  प्रवक्ता शिवकुमार मिश्र को दिलदारनगर का नया एसओ बनाया गया है।

दिलदानगर थाना क्षेत्र के रक्सहा गांव में मंगलवार को मतदान के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर मारपीट हुई थी। लोगों ने बूथ में घुसकर मतपत्र फाड़े थे और मतपेटिकाओं में पानी डाल दिया था। विरोध
विज्ञापन


करने  पर पीठासीन अधिकारी अरविंद कुमार और दारोगा बृजेश त्रिपाठी को मारापीटा था। इस बवाल के चलते प्राथमिक विद्यालय रक्सहा के बूथ नं. 216, 217, 218, 219, कन्या प्राथमिक विद्यालय रक्सहा के बूथ नं. 220, 221, 222 और

कन्या प्राथमिक पाठशाला नया भवन के बूथ 223, 224, 225 और 226 के मतदान को निरस्त कर दिया गया है। इस मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है। पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने इसे गंभीरता से लेते हुए दिलदारनगर

थानाध्यक्ष तेजबहादुर सिंह, जंगीपुर के उपनिरीक्षक शंकर यादव, सैदपुर थाने के उपनिरीक्षक बृजेश त्रिपाठी, भुड़कुड़ा थाने के उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार शुक्ला, दिलदारनगर थाने के कांस्टेबल जितेंद्र कुमार भारती, नोनहरा थाने के कांस्टेबल

शुभम कुमार यादव, यशवंत सिंह और दिलीप भगत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रवक्ता शिवकुमार मिश्र को दिलदानगर का नया थानाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने ग्राम पंचायत चुनाव में चुनाव ड्यूटी न करने

वाले आठ कांस्टेबलों को निलंबित किया है। निलंबित कांस्टेबलों में पुलिस लाइन में रहे हेडकांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद दुबे, कांस्टेबल रामलखन तिवारी, जयप्रकाश भारती, अवधेश कुमार यादव, अभय सिंह, अतुल कुमार, माता प्रसाद और धीरेंद्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें