फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एजेंट के झांसे में आने वालों में दस युवा गोरखपुर के

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनिया शिव मंदिर के पास किराये के मकान में एक जालसाज खाड़ी देशों में भेजने का कार्यालय खोल रखा था। इसके झांसे में गोरखपुर के अलग-अलग गांव के दस लोग जालसाजी के शिकार हुए है।
जिले के युवाओं ने नौकरी के लिए कुवैत और ओमान जाने के लिए 45 हजार से पचास हजार देकर एक एजेंट से वीजा और टिकट सहित अन्य दस्तावेज लिए। वे जब 27 अगस्त को लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे तो जांच अधिकारियों ने टिकट को फर्जी करार दिया और कहा कि ऐसी कोई फ्लाइट नहीं है। बौखलाए युवा जखनिया कार्यालय आए तो वह बंद मिला। वहीं एजेंट का फोन स्विच ऑफ जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद बेरोजगार युवाओं ने भुड़कुड़ा थाने में तहरीर लेकर पहुंचते ही कोतवाल तारावती गुस्सा गईं । उन्होंने कहा की जहां से पैसा भेजे हो वहीं अपराध बनता है। वहीं तहरीर दो। काफी देर बाद सभी का नाम डायरी में कोतवाल ने लिखा। इस मौके पर राहुल, शिवकुमार, विजय बहादुर, रमन, विजय कुमार, राहुल विश्वकर्मा देवरिया, विनय कुमार कुशीनगर, श्री कृष्णा पांडेय कुशीनगर, आलोक कुमार, अजीत अन्य गोरखपुर के युवा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें