फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्निग्धा को पीसीएस जे में 16वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद के सुखपुरा गांव के निवासी स्निग्धा प्रधान ने पीसीएस जे 2022 की परीक्षा में 16वां स्थान पाकर जनपद का मान बढ़ाया है। इसकी जानकारी होते ही बधाई देने वालों का तांता लगा है। सोशल मीडिया पर भी लोग स्निग्धा प्रधान की तस्वीर शेयर कर बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्निग्धा प्रधान गाजीपुर के सेंट जान्स स्कूल से हाईस्कूल वर्ष 2012 और इण्टरमीडिएट में 2014 की पढ़ाई की। दोनों ही कक्षाओं में उन्होंने प्र
थम स्थान हासिल किया। इसके पश्चात व दिल्ली के जामिया मीलिया विश्वविद्यालय से एलएलबी की, फिर एलएलएम लाॅ इंटरनेशनल विश्वविद्यालय नोएडा से की। पीसीएस जे की परीक्षा 2018 में व बिहार पीसीएस जे की प्री की भी परीक्षा में बैठी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बार यूपी पीसीएस जे की परीक्षा में प्रदेशस्तर पर 16 वीं रैंक लाकर उसने जिले का नाम रौशन किया।
विज्ञापन

उनके गांव व जनपद के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इनके पिता ओम नरायण प्रधान यूपी ग्रामीण बैंक भुड़कुडा में मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें