फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित मांस के साथ दस तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के लकड़ी की टाल से पुलिस टीम ने सोमवार को 20 कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ दस तस्करों को धर-दबोचा। साथ ही एक पिकअप, तीन कार और 13 बाइक के अलावा सात मवेशी भी बरामद किए । पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने पत्रकारवार्ता में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे मुखबिर से मिली सूचना पर सीओ सिटी गौरव सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं स्वाट की संयुक्त टीम खुदाईपुरा चौकी स्थित लकड़ी की टाल पहुंची। टीम ने 10 तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ उनके कब्जे से करीब 20 कुंतल प्रतिबंधित मांस, एक पिकअप और 12 बाइक बरामद की।
पकड़े गए तस्करों में कुद्दूस निवासी काजी मंडी, गुलान मुहिद्दीन निवासी खुदाईपुरा, मुहम्मद अली निवासी तेलपुरा, सोनू निवासी खुदाईपुरा, गुड्डू निवासी खुदाईपुरा, महबूब आलाम, निवासी नुरुद्दीनपुर, कलीम अहमद निवासी खुदाईपुरा, मुहम्मद मुस्लिम निवासी खुदाईपुरा, इकराम उर्फ मुन्ना निवासी खुदाईपुरा, सबीर अहमद निवासी खुदाईपुरा बताया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस कृत्य में शामिल अन्य आरोपियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें