जनपद पुलिस ने गुरुवार को 36 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ ही भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने अंतर प्रांतीय गिरोह के दस तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान रामकिशोर ने पूरी टीम को पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की। यह जानकारी एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस कप्तान नगर केसी गोस्वामी ने दी।
पुलिस कप्तान के निर्देश पर जनपद अपराध को रोकने तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को नवापुरा तिराहे पर वाहन चेकिंग चल रहा था। जंगीपुर पुलिस ने कई संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनके वाहन चेक किए। इसी बीच वहां क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंच गई। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से की गई घेराबंदी तथा छापेमारी की कार्रवाई में दो चारपहिया वाहनों को रोका गया।
उनमें अवैध शराब लदा हुआ था। दोनों वाहन पुलिस को देख लावा मोड़ से जंगीपुर की तरफ भागने लगे। इस बीच पुलिस ने कई वाहनों को मार्ग पर लगाकर उनका चारों तरफ से रास्ता रोक दिया। पुलिस ने पीछा कर उन्हें हल्का बल प्रयोग करते हुए धर दबोचा। वाहनों की तलाशी ली गई। जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया। बरामद शराब में 36 पेटी अंग्रेजी दारू, 40 लीटर कच्ची दारू, एक बोलेरो वाहन, एक सकार्पियो, गाड़ी से 3200 रुपये नगद, छह मोबाइल सेट आदि बरामद किया गया।
पुलिस टीम ने अवैध दारू तथा वाहन के साथ कमलेश यादव निवासी बजीरापुर थाना कोतवाली बलिया, मुकेश कुमार गौड़ निवासी कंशपुर थाना कोतवाली जनपद बलिया, राहुल राय निवासी गोपालपुर थाना कोतवाली बलिया, राधेश्याम यादव निवासी ब्यासी थाना कोतवाली बलिया, धर्मेद्र यादव निवासी बसंतपुर थाना सुखपुरा बलिया, रविंद्र पांडेय निवासी सोनकी थाना शाहपुर जिला भोजपुर बिहार, मनोज कुमार पांडेय निवासी सोनकी थाना शाहपुर जनपद भोजपुर-बिहार, सुनील कुमार यदव निवासी सोनकी थाना शाहपुर जिला भोजपुर-बिहार, जितेंद्र प्रसाद निवासी रामदतही थाना शाहपुर जिला भोजपुर-बिहार।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त कमलेश यादव ने बताया कि हमारा ड्राइवर मुकेश कुमार गौड़ रसड़ा निवासी संजय सिंह के यहां जाता है और एक स्थान से अंग्रेजी व देसी शराब लेता है।उस शराब को बिहार के विभिन्न हिस्सों में ले जाकर बेचा जाता है। पकड़ने वाली टीम में मुख्य रूप से सर्विलांस प्रभारी तेज बहादुर सिंह, जंगीपुर थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक शंकर यादव के