फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों से भरी टेम्पो पलटी, तीन घायल

Thu, 05 May 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली के भुतहियाटाड़ के पास गुरुवार की सुबह साइकिल सवार को बचाने में छात्रों से भरी टेम्पो पलट गई। इस घटना में तीन छात्र घायल हो गए। तीनों छात्रों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक छात्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


छात्रों को लेकर टेम्पो तुलसीपुर स्थित सेंट जांस स्कूल जा रही थी। भुतहिया टांड़ के पास साइकिल सवार छात्र को बचाने में चालक नियंत्रण खो बैठा और टेम्पो उसी छात्र के ऊपर पलट गया। टेम्पो पलटते ही आस-पास के लोग वहां पहुंच गए। टेम्पों को किसी तरह सीधा कर छात्रों को बाहर निकाला। घायल छात्रों में माधव सरस्वती विद्या मंदिर के सत्यांश 10 वर्ष, सेंट जांस स्कूल के शिवांशु राय 14 तथा रवि राय 12 को जिला अस्पताल लाया गया।

जानकारी होते ही विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाचार्य सहित परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने सत्यांश मिश्र की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर ताजपुर डेहमा संवाददाता के अनुसार करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठ्ठूडीह के पास ट्रक से धक्का लगने के कारण साइकिल सवार नरेश भारती 20 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बलिया ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें