फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रभु यीशु के सात वचन बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
मसीही समुदाय ने गुड फ्राइडे का पर्व शुक्रवार को परंपरागत ढंग से मनाया। जिले भर के चर्चों में प्रार्थना की गई तथा भगवान यीशु मसीह के सात वचन सुनाए गए। बताया गया कि हजारों वर्ष पहले आज ही के दिन भगवान यीशु को क्रूस पर लटकाया गया था। उस समय उन्होंने आम लोगों को सात वचन कहे थे। चर्च में समुदाय ने दुखभोग काल के गीत भी गाए। शहर के तुलती सागर स्थित सीएनआई चर्च में ईसा मसीह के जीवन से जुड़े कई प्रसंगों को बताया गया। फादर दानिएल ने प्रार्थना और गीत के साथ प्रभु की आराधना की। उन्होंने सात वचन की चर्चा करते हुए कहा कि संसार के मुक्ति दाता ने सूली पर चढ़ा रहे लोगों के लिए भी माफी मांगी थी। पहले वचन में कहा था कि हे पिता इन्हें क्षमा कर ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं। अंजली कदम ने दूसरे वचन के बारे में बताया कि मैं तुझसे सच कह रहा हूं कि तू आज ही मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा। इसी प्रकार पुष्पा जार्ज, अंजली लाल, संजय आदि ने बारी-बारी से एक-एक वचन बताकर सातो वचन को पूरा किया। इसके बाद बताया गया कि अंतिम वचन में कहा कि हे पिता मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूं। कहने के साथ ही यीशु के प्राण निकल गए। बताया गया कि रविवार को ईस्टर पर भोर में कैंडल जुलूस निकाला जाएगा। इस मौके पर रोज, सागर, हैप्पी, मोंटी, अर्पित राज, रोहन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। दुबिहा : हार्टमनपुर चर्च पर ईसाई समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे के रूप में याद किया। चर्च से क्रूस का जुलूस निकाला गया। पल्ली पुरोहित फादर प्रकाश तिग्गा ने कहा कि गुड फ्राइडे प्रभु यीशु को दी गई यातनाओं को याद करने और उनके वचनों पर अमल करने का होता है। कालेज के प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज ने बताया कि प्रभु ईसा मसीह ने संसार में बढ़ रहे पाप के लिए बलिदान देकर नि:स्वार्थ प्रेम का उदाहरण प्रस्तुत किया था। ईसाई धर्म ग्रंथों के अनुसार जिस दिन ईसा मसीह ने प्राण त्यागे थे उस दिन शुक्रवार था और इसी की याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है, लेकिन अपनी मौत के तीन दिन बाद ईसा मसीह पुन: जीवित हो उठे थे और उस दिन रविवार था। इस दिन को ईस्टर संडे कहते हैं। इस मौके पर फादर सुशील प्रकाश, सिस्टर शाल्वी, सिस्टर कृतिका, सिस्टर नूतन, सुशानी, पारस, दिनेश, निर्मल, रेखा, ओमप्रकाश, विशाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें