फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: क्राप कटिंग से डीएम ने ली उपज की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार करने के लिए शुक्रवार को क्राप कटिंग किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति में ग्राम बबेड़ी के निवासी चंद्रिका राम के खेत का क्रॉप कटिंग कराई गई। डीएम ने खेत का नक्शा एवं भू-अभिलेखो की जांच करते हुए काश्ताकार से बोई हुई फसल की जानकारी ली। क्रॉप कटिंग 43.3 वर्ग मीटर की गई जिसमें 9.980 गेहूं निकला। इसी क्रम में कुल टोटल की दर से 23.04 क्विंटल प्रति हेक्टेयर क्राफ्ट कटिंग के दौरान गेहूं निकला। दरअसल, क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि, भारी वर्षा और अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। जिलाधिकारी ने किसानों को गेहूं अपने नजदीकी क्रय केंद्रों पर बेचने की सलाह दी जिससे उन्हें अपने फसल का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे न आए। इस मौके पर उन्होंने जनपद के सभी किसानों से अपने-अपने खेतो में पराली न जलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें