फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद एसडीएम लोकेश कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को कासिमाबाद तहसीलदार कौशल चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। तहसीलदार कौशल चौरसिया के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने तहसील तिराहा, कासिमाबाद चौराहा तथा ब्लॉक मुख्यालय तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

अभियान के दौरान ठेला संचालकों एवं दुकान संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि सड़क किनारे पटरियों को छोड़कर ही दुकान लगाएं। सड़क की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। तहसीलदार ने चौराहे से जुड़े प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते सड़क किनारे से अवैध कब्जा हटा लें, अन्यथा सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कासिमाबाद एसडीएम लोकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में तीन दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें