जिले की सभी तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें 1153 लोगों ने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर अपनी समस्याएं रखीं, जिसमें 62 मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया।
सैदपुर संवाददाता के अनुसार, प्रभारी जिलाधिकारी-अपर जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित मुख्य तहसील दिवस में 275 आवेदन पत्रों में 17 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। राजस्व, पुलिस, विद्युत एवं समाज
कल्याण से संबंधित प्रकरण अधिक प्रस्तुत हुए। सभी आवेदन पत्रों को संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करते हुए सूचना कंप्यूटर में फीड करा दें। पुलिस अधीक्षक ने सभी
थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था में ढिलाई न बरती जाए। किसी भी दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बीडी सिंह, तहसीलदार एके मिश्र आदि उपस्थित थे। सदर तहसील में मुख्य राजस्व
अधिकारी विद्याशंकर सिंह की अध्यक्षता में 340 आवेदन पत्रों में 14 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा की
अध्यक्षता में 266 में 15 आवेदन पत्रों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार उमेशचन्द्र निगम आदि उपस्थित थे। जखनिया संवाददाता के अनुसार, उपजिलाधिकारी सत्येन्द्र प्रकाश की अध्यक्षता में 171 में 6 आवेदन पत्रों
का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार ओमप्रकाश आदि मौजूद थे। जमानिया संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी सदर एके सिंह की अध्यक्षता में 101 में से 10 आवेदन पत्रों का निस्तारण किया गया।