फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भेड़ को नहला रहा किशोर गंगा में डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव स्थित गंगा घाट पर रविवार को भेड़ को नहलाते समय गहरे पानी में जाने से रोहित उर्फ पियूष पाल (15) की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव पानी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि शेरपुर खुर्द गांव निवासी रोहित उर्फ पियूष पाल सुबह गंगा में भेड़ को नहला रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया। आसपास घाट पर स्नान कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर गांव के लोग व परिजन घाट पर पहुंच गए। स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई थी। बेटे का शव देखकर पिता अमरनाथ पाल व परिवार के अन्य सदस्य रोने-बिलखने लगे। ग्रामीण बिलख रहे परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि गंगा में भेड़ को नहलाते समय किशोर की गंगा में डूबकर मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें