फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगई नदी में डूबा किशोर, तलाश जारी

विज्ञापन
नोनहरा थाना क्षेत्र के बौरी पुल के पास नहाते समय मगई नदी में किशोर के डूबने की जानकारी के बाद लगी ग - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कासिमाबाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के बौरीपुल के पास मगई नदी में नहाने गया किशोर डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से जाल के सहारे किशोर की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन सफलता नहीं मिली है। परिवार के सदस्य नदी के किनारे पुत्र के मिलने की आस में भटकते रहे। जानूपुर गांव निवासी फूलबदन बिंद (13) सुबह घर से बौरी गांव के पास मगई नदी में नहाने के लिए पहुंचा। नहाते समय अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चल गया और डूब गया। इधर आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण शोर मचाते हुए घटना स्थल पर पहुंच और किशोर की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची नोनहरा पुलिस ने मुख्यालय से गोताखोर बुलाकर किशोर की तलाश शुरू कराई साथ ही नदी में जाल भी डालकर उसकी तलाश कराई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। किशोर के डूबने की जानकारी होते ही पिता महेंद्र बिंद ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं घर पर महिलाओं के रोने-बिलखने से गांव में मातम छाया रहा। ग्रामीण परिजनों को शांत कराने में जुटे रहे। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि किशोर की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें