फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूलकर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी/शादियाबाद। शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरहट गांव में शनिवार की देर रात एक विवाहिता ने साड़ी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। करंडा थाना क्षेत्र के बाजेपाह गांव निवासी पिंकी (26) का विवाह चार वर्ष पूर्व बरहट गांव निवासी उपेंद्र कुमार से हुआ था। पति उपेंद्र प्रयागराज में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। कुछ दिन पूर्व ही वह प्रयागराज से घर आया हुआ था। देर शाम पति-पत्नी की किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। पति के बाहर चले जाने पर विवाहिता पिंकी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रोशनदान से साड़ी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पति जब घर आया तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। उसने पत्नी पिंकी को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया। रोशनदान से देखा तो विवाहिता साड़ी के फंदे पर लटक रही है। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतरवाया। घटना की जानकारी होते ही मृतका के पिता रामसुध राम ने विवाहिता के पति उपेंद्र कुमार, ससुर सरजू राम, सास आशा देवी, जेठ सत्येंद्र कुमार और जेठानी माधुरी देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि पति और ससुर सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जंगीपुुुर: थाना क्षेत्र के बाबूरायपुर गांव में शनिवार की रात मानसिक रूप से परेशान चल रही युवती ने छत की कुंडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस छानबीन कर रही है। गांव निवासी शोभा गुप्ता (18) देर शाम परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सोने चली गई। किसी काम से परिजनों ने युवती को बुलाया, लेकिन काई हलचल सुनाई नहीं दी। जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो छत की कुंडी से फंदे के सहारे युवती का शव लटकता मिला। मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें