फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की जद में आने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप अप लाइन किलोमीटर संख्या 797/03-05 के पास मंगलवार की सुबह दरभंगा-अम्बाला एक्सप्रेस ट्रेन की जद में आने से एक किशोरीकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे स्टेशन के समीप अप लाइन किलोमीटर संख्या 797/03-05 के पास मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे 05567 दरभंगा-अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन की जद में किसी कारणवश आने से एक करीब 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंचे। वहां मौजूद दिलदारनगर के हुसैनाबाद निवासी मृतका के पिता मोहम्मद शमीम राइन ने मृतका की पहचान अपनी पुत्री साबरीन खातून (14) वर्ष के रूप में की। पंचायत नामा की कार्रवाई कर हेड कांस्टेबल कैलाश नाथ यादव ने कांस्टेबल कौशल सिंह को सुपुर्द कर परिजनों के साथ पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें