फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव आते ही घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। जबलपुर में सोमवार की रात ट्रक पलटने से क्षेत्र के इचवल (हरदत्तपुर) निवासी चालक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को दिन में शव आते ही कोहराम मच गया। मालूम हो कि क्षेत्र के इचवल (हरदत्तपुर) निवासी रामधारी यादव का पुत्र अभिमन्यु यादव (30) ट्रक चलाता था। वह सोमवार को मध्यप्रदेश से अरहर का दाल लेकर कानपुर के लिए चला। इसी दौरान रात में जबलपुर में ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने से ट्रक डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से अभिमन्यु की मौके पर मौत हो गई। जबकि साथ चल रहा उसका चचेरा भाई अदालत यादव (38) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर वहां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। इससे परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। परिवार कुछ पुरुष सदस्य अन्य लोगों के साथ शव लेने के लिए जबलपुर रवाना हो गए। पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार को दिन में करीब तीन बजे जैसे ही परिवार शव लेकर घर पहुंचे, कोहराम मच गया। पत्नी अंजू सहित परिवार के अन्य लोग दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लगे। मौजूद लोग उन्हें पत्नी बिलखते हुए बार-बार अपने तीन छोटे बच्चों को निहार रही थी। बार-बार यह कह रही थी कि अब बच्चों का पालन-पोषण किसके भरोसे करेगी। उसकी इस व्यथा को सुन सांत्वना देने वालों की आंखें भी छलछला जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें