फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्प दंश से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के इजरी गांव में सोमवार किशोरी की सर्प दंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी अंजली (13) परिजनों के साथ भोजन के बाद छत पर जाकर सो गई। इसी दौरान अचानक उसकी नींद टूटी तो देखा कि सर्प उसके बिस्तर पर बैठा है। वह अभी कुछ समझ पाती सर्प ने उसे डंस लिया। शोर मचाने पर जब-तक परिजन पहुंचते अंजली बेहोश हो गई और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे उपचार के लिए आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर देख डाक्टरो ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन दूसरे अस्पताल ले जाने के बजाए झाडफूंक के लिए अमवा के सतीमाई ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग शव लेकर घर पहुंच तो परिजनों के रोने-बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें