फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवक को पीट किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गौरा गांव में रविवार की देर शाम पुरानी रंजीश में एक पक्ष के दबंगों ने घर में घुसकर युवक को पीट कर घायल कर दिया। युवक की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का प्राथमिक उपचार कराने के साथ ही पीड़ित के द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित युवक बृजेश यादव (32) ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही चार लोग मिलकर उसकी जमीन पर अनाधिकृत तरीके से कब्जे का प्रयास करने लगे, जिसे रोकने पर चारों लोग घर में घुसकर मारने पीटने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें