फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के बघांव गांव के कटिया मुहल्ला में सोमवार की देर शाम बिजली की चपेट में आने से एक किशोर की झुलसकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनके रोने-बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

गांव निवासी बलवंत चौहान का पुत्र विकास चौहान (14) तेज बारिश देखकर बाहर रखी गई लकड़ियों को ट्यूवबेल में रख रहा था। इसी दौरान बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। यह देख ग्रामीण एवं परिजन घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर कक्षा आठवीं का छात्र एवं पढ़ने में काफी होनहार था। वहीं ग्रामीण परिजनों को सात्वंना देने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें