फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घाट पर करंट लगने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर माझा थाना क्षेत्र के देवचंदपुर गांव में गंगा घाट पर मंगलवार की सुबह छठ पूजा देखने गए किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। घाट पर प्रकाश के लिए लगाए गए अस्थाई विद्युत पोल में प्रवाहित हो रहे करंट से वह गंभीर रूप से झुलस गया था।
विज्ञापन

देवचंदपुर गांव निवासी घनश्याम सिंह ने बताया कि पुत्र ओम सिंह (14) गंगा घाट पर छठ पूजा देखने गया। घाट पर काफी भीड़ थी। श्रद्धालु पूजा में व्यस्त थे। इधर रातभर वर्षा होने के कार घाट पर प्रकाश के लिए अस्थायी तौर लगाए गए विद्युत पोल में करंट प्रभावित हो रहा था।
इसकी जानकारी पुत्र ओम सिंह को नहीं थी। उसने गलती से विद्युत का खंभा पकड़ लिया। विद्युत करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। पुत्र को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामपुर माझा थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम करने के पक्ष में नहीं थे। गांव के संभ्रांत लोगों की राय से शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें