फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढा में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के धरवार कला गांव में शनिवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की कार्यदाई संस्था द्वारा खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौत के लिए जिम्मेदार गड्ढा खोदे जाने वाली संस्था से परिजनों ने मुआवजा की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के धरवार कला निवासी अशोक राम का पुत्र मनीष राम (15) शनिवार की सुबह घर से खेलने के लिए निकला था। करीब आठ बजे गांव के पूर्वी छोर पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की कार्यदाई संस्था द्वारा खोदे गए 20 फीट पानी भरे गड्ढा में किसी कारणवश गिर गया और डूब गया। वहां भैंस चरा रहे एक लड़के ने तत्काल इसकी जानकारी किशोर के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के साथ ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने लोगों की मदद से आनन-फानन में लोगों में मनीष को पानी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया।
मां मीना देवी सहित अन्य परिजन चीख-पुकार करने लगे। मृतक दो भाई-बहनों में बड़ा भाई मिथलेश और छोटी बहन खुशी में बीच का था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। कुछ घंटे बाद एक बार फिर पुलिस मृतक के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गुस्साएं परिजनों ने आरोप लगाया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजिनियर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मानक से हटकर 20 फीट गहरी खाईं खोदकर मिट्टी निकाली गई है। जिसके कारण बरसात में काफी पानी भर गया था। उसी में लड़का फिसल कर अंदर चला गया है और निकल नहीं पाया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की कार्यदाई संस्था से परिवार को आर्थिक सहायता की मांग किया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की कार्यदाई संस्था ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजिनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग किया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महमूद अली ने बताया कि युवक की पानी से डूबने से मौत हुई है । पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार की तरफ से जैसे ही तहरीर मिलेगी, आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें