फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा में नहा रहा किशोर डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के शेरपुर पक्का घाट पर शुक्रवार की सुबह आठ बजे स्नान करते समय पैर फिसलने से गंगा में किशोर डूब गया। उसे बचाने के लिए गंगा में कूदा मल्लाह भी घायल हो गया। घाट पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

उधर पुत्र के डूबने की सूचना मिलते ही गंगा घाट पर पहुंचा पिता और बाइक से आ रहा बड़ा भाई अचेत हो गया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के रोने- बिलखने से चीख-पुकार मची रही। सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद तहसीलदार और नायब तहसीलदार के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही तीन गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की गई, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।
शेरपुर कला गांव निवासी कृष्णा गुप्ता (15) सुबह आठ बजे शेरपुर पक्का घाट पहुंचा। इधर उफनाई गंगा के पानी से घाट के कई सीढि़यां डूब गईं हैं। गांव की महिलाएं एवं पुरुष गंगा में स्नान कर रहे थे। कृष्णा गुप्ता भी गंगा में नहाने लगा। इसी दौरान सीढ़ी से पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। वह निकलने का प्रयास करने लगा, इधर घाट पर मौजूद मल्लाह भोलू उसे बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े, जिससे घाट के पत्थर से टकराकर घायल हो गए। बावजूद काफी प्रयास किए, लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही पुलिस टीम माैके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद तहसीलदार विजय प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया भी पहुंच गए थे। दोपहर बाद पहुंचे तीन गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की गई, लेकिन शाम तक कुछ भी पता नहीं चल सका।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की जा रही है।


घाट पर पहुंचे पिता-पुत्र हुए अचेत
घटना की जानकारी होते ही मुहम्मदाबाद में फुल्की चाट की दुकान का संचालन कर रहे पिता गुड्डू गुप्ता पुत्र गोलू के साथ गंगा घाट के लिए रवाना हो गए। वह बाइक से उतरकर बदहवास घाट के तरफ जैसे ही पहुंचे अचेत होकर गिर पड़े। वहीं गोलू भी बाइक सहित शेरपुर खुर्द के पास गिरकर अचेत हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें