फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत और दादा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर बुजुर्गा के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार अनुज कुमार भारती (13) की मौत हो गई। वहीं, उसके घायल दादा भग्गन राम घायल हो गए। अनुज अपने दादा के साथ कोन्हवा गांव बुआ के घर जा रहा था। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गाजीपुर-बुजुर्गा मार्ग को जाम कर दिया। जखनिया एसडीएम अतुल कुमार के समझाने पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि जंगीपुर थाना के ऊसरगांव नसीरपुर गांव निवासी भग्गन राम अपने पौत्र अनुज कुमार भारती के साथ बाइक से कोन्हवा गांव बेटी के घर जा रहे थे। गौसपुर बुजुर्गा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनुज की मौके पर मौत हो गई जबकि भग्गन राम घायल हो गए। इसके बाद पिकअप छोड़कर चालक भाग गया।
दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गाजीपुर-बुजुर्गा मार्ग को दोपहर 1:30 बजे जाम कर दिया। इधर, परिवार के लोग भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही। मां सुनीता, भाई आदर्श कुमार और बहन अनुष्का को लोग संभालते रहे। शाम करीब 4.30 बजे जखनिया एसडीएम अतुल कुमार पहुंचे और लोगों को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें