फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहाते समय किशोर डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव स्थित गंगा नदी में शनिवार कि शाम नहाते समय एक किशोर डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में जुटी रही, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

ताजपुर मांझा गांव निवासी छोटू यादव (15) शाम करीब चार बजे गंगा नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक तेज बहाव के चलते वह पानी में डूब गया। आस-पास के लोगों घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम आस पास के लोगों की सहायता से खोजबीन में जुट रही है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव भी घाट पर पहुंच गए और अपने साथियों के साथ किशोर की तलाश में जुटे रहे। इस संबंध में चौकी प्रभारी राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किशोर की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें