फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तकनीकी प्रशिक्षण जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित एक निजी आईटीआई संस्थान में प्रस्तावित जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत प्रगणकों और सुपरवाइजरों के दूसरे चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को भी जारी रहा। सातवें और 11वें बैच के इस प्रशिक्षण के दूसरे दिन स्मार्ट टीवी के जरिए डिजिटल माध्यम से आंकड़े दर्ज करने की तकनीकी बारीकियां सिखाई गईं।
विज्ञापन


प्रशिक्षक दीपक सिंह और रविंद्र कुमार ने मोबाइल ऐप और सीएमएमएस पोर्टल का लाइव डेमो देकर व्यावहारिक अभ्यास कराया। इस दौरान 40 निर्धारित प्रश्नों, डिजिटल साक्षरता, तथा माता-पिता के जन्मस्थान से जुड़े नए बिंदुओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर अभयकांत सिंह, इब्राहिम खान, जयशंकर प्रसाद, दिनेश कुमार बिंद, हिमांशु चौरसिया, श्रवण कुमार सिंह, अनिल कुमार, राहुल यादव और संतोष पाटिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें