फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: इलेक्ट्रिक इंजनों में तकनीकी मानक और सुरक्षा ही सर्वोच्च प्राथमिकता

विज्ञापन
सैदपुर भितरी स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड में निरीक्षण के दौरान अभिलेख की जांच करते डीआरएम आशीष जै
विज्ञापन
गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने रविवार को सैदपुर भितरी रेलवे स्टेशन स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रिक इंजनों की मरम्मत, तकनीकी जांच और रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान डीआरएम ने शेड में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के विभिन्न विद्युत एवं यांत्रिक उपकरणों की जांच और मरम्मत कार्यों को देखा। कहा कि इलेक्ट्रिक इंजनों के अनुरक्षण में तकनीकी मानकों के साथ सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने ब्रेक सिस्टम, बैटरी, ट्रैक्शन मोटर समेत अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके साथ ही शेड में अपनाई जा रही सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। मंडल रेल प्रबंधक ने शेड स्थित कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से संबंधित कार्यों और अभिलेखों की जानकारी लेते हुए कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने तथा अभिलेखों को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि इलेक्ट्रिक इंजनों के अनुरक्षण के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों और तकनीकी प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन किया जाए। मरम्मत में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और मशीनरी की नियमित जांच कराने तथा उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने को कहा। तकनीकी खामियों को समयबद्ध तरीके से दूर करने के भी निर्देश दिए। डीआरएम ने कार्यस्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के साथ कर्मचारियों को निर्धारित सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल कराने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें