फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशॉप में तेल और तार के खेल की जांच करने पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में चल रहे तेल और तार के खेल की जांच करने बुधवार को चीफ इंजीनियर सिविल एसके जैन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम पहुंची। एमडी के बालाजी के निर्देश पर पहुंची टीम की जानकारी मिलते ही विद्युत कर्मियों में हड़कंप मच गया। टीम के सदस्यों ने शिकायतकर्ताओं का बयान दर्ज करने के साथ साइटों पर जांच शुरू कर दिया है। ऐसे में घालमेल करने वाले कर्मियों में हलचल मची हुई है।
विज्ञापन

बीते 31 अगस्त को हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष अच्छे राय दुर्गेश ने एमडी के बालाजी से मुलाकात करके वर्कशॉप में चल रहे खेल की जानकारी देते हुए जांच की मांग की थी। साथ ही उन्होंने बताया था कि स्थिति तो यह कि ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग के तत्काल बाद फुंक जा रहा है। जबकि मरम्मत के बाद ट्रांसफार्मर की एक वर्ष की गारंटी होती है, लेकिन मानकों की अनदेखी करके जमकर गड़बड़झाला किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रांसफार्मर फूंकने की शिकायत करने के 15 दिन बाद यह पता चलता है कि पुन: शिकायत दर्ज कराएं। इधर कर्मियों द्वारा ट्रांसफार्मर का पैसा लेकर दूसरे गांव में लगा दिया जाता है। यही नहीं ट्रांसफार्मर मरम्मत के नाम पर मानक और गुणवत्ता की अनदेखी की जाती है। साथ ही तार और तेल में गड़बड़झाला कर लाखों रुपये इधर-उधर भी करने का काम किया जाता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एमडी ने सिविल के चीफ इंजीनियर एसके जैन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। इस दौरान टीम के सदस्यों ने शिकायतकर्ता हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत तीन लोगों का बयान दर्ज किया।
जांच शुरू हो चुकी है। फिलहाल ट्रांसफार्मर रखे गए साइटों पर जांच की जा रही है। इस मामले में शिकायतकर्ता, अधिकारियों और कर्मचारियों का लिखित बयान दर्ज किया जाएगा। जांच के बाद रिपोर्ट सौंप दी जाएगी - एसके जैन, चीफ इंजीनियर सिविल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें