जमानिया। तहसील सभागार में मंगलवार को संक्रमण को देखते हुए बैठक आयोजित की गयी। इसमें गांव का रेड यलो और पिंक जोन में आंकड़ों के आधार पर चयन किया जाएगा और आरआरटी के गठन के बारे में बताया गया। तहसीलदार घनश्याम ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) का गठन किया गया है। जिनका मुख्य कार्य होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड संक्रमित मरीजों का सत्यापन और उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी करना है। ऐसे मरीजों को मेडिकल किट का वितरण भी किया जाएगा। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन में लागू प्रतिबंधों का अनुपालन एवं क्रियान्वयन हो रहा है अथवा नहीं इसका भी सत्यापन किया जाएगा। टीम में एक मेडिकल ऑफीसर सहित चार सहायक कर्मचारी की तैनाती की गई है। इस कार्य में लेखपाल को भी सुपरविजन किया जाना है। कहा कि अगर किसी गांव में एक सप्ताह के भीतर सात से अधिक मौत होती है तो उसे रेड जोन दो से सात के बीच मौत होने पर यलो तथा दो से कम मौत होने पर पिंक जोन में रखा जाना है। इसको जल्द से जल्द तैयार कर उपलब्ध कराएं ताकि गांव में जोन के आधार पर स्क्रीनिंग का कार्य शुरु किया जाएगा और संक्रमित पाए जाने पर उसे आरआर टीम द्वारा मेडिकल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर कानूनगो प्रदीप कुमार कानूनगो अशोक कुमार इंद्रप्रताप अमित राय विकास सिंह नितेश कुमार यादव भरत सिंह यादव ईश्वर रवि प्रकाश विजय कुमार आदि मौजूद थे।