फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाउंडेशन ने सौंपी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संक्रमण में स्वास्थ्य विभाग के साथ स्वयंसेवी संस्थाएं भी कदम से कदम मिलाकर चलने का प्रयास कर रही हैं। ऐसी ही एक संस्था यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन है। जिसके संस्थापक संजय राय शेरपुरिया हैं। उन्होंने जिले में संक्रमितों के इलाज के लिए 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, नेबोलाइजर एवं रेग्युलेटर डीएम एमपी सिंह को उनके आवास पर दिया। उन्होंनेे सभी सुविधाओं से सुसज्जित 50 आईसीयू बेड भी देने का फैसला लिया है। इससे आने वाले कुछ दिनों में यहां के लोगों को वाराणसी या किसी अन्य शहर इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने पूर्व में एक एंबुलेंस बस भी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी थी। दवाओं के साथ गांव-गांव जाकर लोगों को सुविधा प्रदान कर रही है। 10 हजार दवाओं के पैकेट तैयार कर लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि फाउंडेशन स्वास्थ्य विभाग को बड़ा सहयोग दे रहा है। जो सराहनीय है। उन सभी लोगों से आग्रह है कि जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं वह आगे आएं और लोगों की मदद में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें