फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागौन, शीशम, आम, अमरुद लगाकर हुआ बच्चों का मन खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
वृक्षारोपण अभियान के तहत जनपद के हरेक ब्लॉक के विभिन्न विभागों की ओर से वन महोत्सव के दौरान वृक्षारोपण हुआ। भीमापार संवाददाता के अनुसार, सादात विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल के बच्चों के मन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता जगाना था ताकि वह अपने आसपास अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित हो। वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीष कुमार सिंह एवं ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश कुमार यादव रहे। ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश कुमार यादव ने वृक्ष व वृक्षों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

देवकली ब्लॉक के 106 ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण के लिए तरांव नर्सरी से 1750 प्रति ग्राम पंचायत पौधा उपलब्ध कराया गया। जिसमें सागौन, शीशम, आम, अमरुद, नीम, जामुन सहित अनेक फलदार व छायादार वृक्ष थे। ब्लाक के खंड विकास अधिकारी मनोज वर्मा व प्रभारी एडीओ पंचायत विरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वृक्षारोपण करने लिए यह अभियान 5 जुलाई से 07 जुलाई तक तीन दिन चलेगा। इस अभियान के लिए विशेष रुप से पहलाटोला ग्राम पंचायत मे 22 बिगहा चारागाह की भूमि का चयन किया गया है। जहां बङे़ पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा।
बिरनो ब्लाक के शेखपुर ग्राम पंचायत स्थित हनुमान मंदिर पर बिरनो ब्लॉक प्रमुख ने 501 छायादार वृक्षों का पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधे पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं। बिरनो क्षेत्र पंचायत के लिए 69664 पौधों का रोपण के लिए लक्ष्य दिया गया है। ब्लाक के बीडीओ वीडियो त्रिवेणी राम ने बताया कि हर ग्राम पंचायत को लक्ष्य के अनुसार पौधे के उठान के लिए नर्सरी से हुए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि शादी, विवाह आदि कार्यक्रमों में गिफ्ट के साथ-साथ एक पौधा भी उपहार के रूप में दें।
विज्ञापन

खानपुर संवाददाता के अनुसार, शादिभादि गांव में बीडीओ धर्मेंद्र कुमार ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान स्कूल, तालाब नदी जलाशय या खाली मैदान में फलदार, पर्यावरणीय पौधे लगाए गए। बीडीओ ने कहा कि कोरोनाकाल में आक्सीजन की कमी ने हमें इन पेड़ पौधों के महत्व को बहुत करीब से समझाया है। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार, ब्लॉक के 46 गांवों में 81 हजार पौध रोपण का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से पहले दिन करीब 50 हजार पौधे लगाए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें