कासिमाबाद। ब्लाक के पाली गांव में शुक्रवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कौशल किशोर राय की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। वन विभाग ने जिले में 37 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत पाली गांव को कासिमाबाद ब्लॉक से 1500 पौधे मिले हैं। ग्राम प्रधान कौशल किशोर राय ने बताया कि वन विभाग की ओर से सागौन, आंवला और श्रीफल के पौधे मिले हैं। जिसका पौधरोपण शुरू किया गया। यह तीन-चार दिनों तक चलेगा। सबका ध्यान है कि किस तरह पौध रोपण कर गांव की हरियाली को बढाया जाए। इस दौरान गांव के आशीष, अरविंद, अश्विनी, पंकज, चन्द्रप्रकाश, हिमांशु, टेम्पू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पौधरोपण के बाद गांव के प्रधान सहित सभी लोगों ने प्रकृति, पेड़-पौधों की रक्षा का प्रण लिया और इसे अपने परिवार का सदस्य माना।