फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से बिहार भेजी जाएगी 690 ईवीएम.

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले से जल्द ही 690 कंट्रोल यूनिट (सीयू) बिहार भेजी जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरु कर दी गई है। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से राज्य निर्वाचन आयोग बिहार को बीईएल मेक एम-2 माडल की 1111 बीयू (बैलेट यूनिट) एवं 20491 सीयू (कंट्रोल यूनिट) आवंटित करने का निर्देश दिया है। आयोग की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजकर बिहार को बीईएल मेक एम-2 माडल की ईवीएम के स्थानांतरण के संबंध में निर्देश दिया गया है। इसमें प्रयागराज से 2802 कंट्रोल यूनिट (सीयू), जौनपुर 587 बैलट यूनिट (बीयू) एवं 2556 सीयू, फतेहपुर 2723 सीयू, गोरखपुर 2377 सीयू, मुरादाबाद 17 बीयू, 1753 सीयू, झांसी तीन बीयू, 1537 सीयू तथा शाहजहांपुर से 1181 सीयू बिहार भेजी जाएगी। इसके अलावा बाराबंकी 465 बीयू, 461 सीयू, बस्ती 830 सीयू, रायबरेली 380 सीयू, मऊ 200 सीयू, मिर्जापुर 24 एवं 105, लखनऊ सात एवं 2778 तथा देवरिया से आठ बीयू एवं 118 सीयू भेजा जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रेणुका सिंह ने बताया कि बिहार राज्य निर्वाचन आयोग को एम-2 माडल की ईवीएम आनलाइन ट्रांसफर करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि प्लास्टिक कोटेड मतदाता पहचान पत्र जिले को उपलब्ध करा दिया गया है। सभी सात विधानसभा क्षेत्र के 4041 मतदाता पहचान पत्रों में जखनिया विस 340, सैदपुर 367, सदर 267, जंगीपुर 616, जहूराबाद 883, मुहम्मदाबाद 445 तथा जमानिया विस का 123 मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें