प्राथमिक विद्यालय और उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीईओ डा. कल्पना के निर्देशन में मोहल्ला क्लास लगाकर बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बच्चों ने पढ़ाई की।
विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक, महिला अध्यापक, शिक्षामित्र, सहायक अध्यापक समय से जाकर मोहल्ला क्लास लगाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। वहीं बच्चे भी शिक्षकों द्वारा दी जा रही शिक्षा का भरपूर आनंद लेते हुए पढ़ते नजर आ रहे हैं। विभिन्न विद्यालय के अध्यापक प्रत्येक मोहल्ले में जाकर क्लास लगा रहे हैं और बच्चों को पढ़ा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने यह अभियान इसलिए शुरू किया है वजह कोरोना काल में बच्चे पढ़ाई से वंचित न रहें। महामारी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने मोहल्ला क्लास का नाम दिया। गांव के सार्वजनिक स्थानों पर विद्यालय के अध्यापकों द्वारा मोहल्ला क्लास लगाई जा रही है। बीईओ डा. कल्पना ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मोहल्ला क्लास का आयोजन किया जा रहा है।