आबकारी की दुकानों पर पीओएस (प्वाइंट आफ सेल) मशीन के जरिए शराब की बिक्री की जाएगी। उपभोक्ताओं के एक बोतल शराब की खरीद पर उस बोतल पर बार कोड स्कैनर होगा, जिसे दुकानदार पीओएस मशीन से स्कैन करेगा। स्कैन के बाद प्रिटर से एक बिल निकलेगा। इस बिल में शराब के निर्माण स्थल, सरकारी गोदाम से आवंटन का विवरण, फुटकर विक्रेता आदि की जानकारी होगी। पीओएस मशीन के जरिए शराब की बिक्री कराने के लिए सभी दुकानदारों को सूचना दी गई है। जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु ने बताया कि अवैध, नकली और अपमिश्रित शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं। अभी गोदामों पर क्रास चेंकिग किया जा रहा है। भविष्य में सभी देशी, अंग्रेजी एवं बियर के दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे, आनलाइन स्टाक रजिस्टर के साथ पीओएस मशीन से शराब बिक्री की योजना है।