फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शिक्षकों ने निकाली तिरंगा मोटरसाइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरी माटी, मेरा देश और हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी, मेरा देश और हर घर तिरंगा कार्यक्रम शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पंच प्रण लेकर किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। शपथ के बाद अध्यापकों ने तिरंगा मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली राजकीय सिटी इंटर कॉलेज पर जाकर समाप्त हुआ। जिलाधिकरी ने कलेक्ट्रेट परिसर में उत्साह और उमंगपूर्वक मेरी माटी, मेरा देश बेवसाइट पर अपलोड करने और आनलॉइन प्रमाण-पत्र प्राप्त करने को कहा। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त जनपदवासियों से 13 से 15 अगस्त तक अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लगाने की अपील की। जिलाधिकारी ने हर घर तरंगा अभियान के तहत जनपद के समस्त शासकीय और अशासकीय कार्यालयों समस्त नगरीय निकाय कार्यालय, खंड विकास कार्यालयों, लेखपाल गांव के प्रधानों द्वारा अपने अपने ब्लाक और क्षेत्र में हर घर तिरंगा लगाए जाने की अपील की। इस अवसर पर सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, बीएसए हेमंत राव, खंड शिक्षा अधिकारी अविनाश कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन


-
छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। विकास खंड तिराहे के पास स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें छात्राओं ने अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। कॉलेज कि प्रधानाचार्य सरिता जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को कॉलेज से रवाना किया। रैली में वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगा कर छात्राओं ने देशभक्ति की भावना जाग्रत की। जो विकासखंड तिराहे से होते हुए पांडेय मोड़ और फिर विद्यालय के प्रांगण वापस पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान छात्राओं ने राहगीरों सहित मौजूद लोगों से घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस अवसर पर शिवा गुप्ता‚ संगीता‚ नेहा वर्मा‚ अपराजीता‚ दरक्षा बानो‚ श्रद्धा त्रिपाठी‚ श्याम सुंदर आदि सहित विद्यालय की छात्रा मौजूद रहे।


देशभक्ति के नारे संग प्रभात फेरी निकाली

रेवतीपुर। स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं सहित अध्यापकों ने शनिवार को हाथ में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली। छात्राओं ने एक आकर्षक कलश एवं हाथ में गांव की मिट्टी लेकर पंच प्रण लिया। इस दौरान छात्राएं देश भक्ति के नारे लगाते हुए चल रही थीं। विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: विद्यालय में आकर यह प्रभात फेरी समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर वार्डेन मंजू चौहान ने आजादी के नायकों की वीरगाथा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वीर सपूतों की याद में विभिन्न तरह के पौध रोपित करते हुए बच्चों को उनके संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर प्रियंका सिंह, साधना उपाध्याय, संध्या रानी, कविता चौहान, पूजा श्रीवास्तव, देविका पासवान, अजित सिंह आदि मौजूद थे।


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें