फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में बुलंद की आवाज, 31 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विकास भवन ​स्थित डीआईओएस कार्यालय के पास धरने पर बैठे माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों को संबोधित - फोटो : आग बुझाने का प्र​शिक्षण लेते युवा।
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने 31 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पास धरना दिया। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। उन्होंने पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की। धरना सभा में वक्ताओं ने वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए समान कार्य का समान वेतनमान, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, आन-लाइन स्थानांतरण की सुविधा, तदर्थ अध्यापकों के विनियमितीकरण, ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने की मांग की। कहा कि संगठन की तरफ से काफी समय से इसके लिए आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने शिक्षकों से हक-अधिकार के लिए एकजुट होने की अपील की। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह को सौंपा गया। सभा में चौधरी दिनेशचंद्र राय, शिवकुमार सिंह, राणाप्रताप सिंह, रामजी प्रसाद आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय एवं संचालन जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें