फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में किसानों, मजदूरों पर बढ़ रहा अत्याचार : ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। जखनियां तहसील परिसर में मंगलवार को भाकपा माले के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने 10 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता और समर्थकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार विवेकानंद सिंह को सौंपा।पार्टी के केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने से अपराधियों का गरीब किसानों व मजदूरों के ऊपर लगातार अत्याचार बढ़ता जा रहा है। जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह पर हुए जानलेवा हमला जिला के कानूनी व्यवस्था को दिखा रहा है। इसपर प्रशासन की चुप्पी को निंदनीय है। बधाई गांव में मुसहर जाति के लोगों के घर आग से जलकर राख हो गए पर आज तक प्रशासन ने उन्हें आवास नहीं दिया। मौजूदा समय में जिले में हो रहे खाद की कालाबाजारी से किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं। माइक्रोफाइनेंस कंपनियां गरीबों को कर्ज के जाल में फंसाकर आर्थिक रूप से कमजोर कर रही हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुलाब, राजेश, नंदकिशोर, मंजू, मुन्ना आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें