रमवल प्राथमिक विद्यालय में हाथों पर काली पट्टी बांधकर टीईटी की अनिवार्यता का विरोध जाहिर करते श
सुहवल। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय आह्वान पर बेसिक और जूनियर शिक्षकों ने विद्यालयों में सोमवार को विभागीय कार्य करते हुए अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उनका कहना है कि शिक्षकों पर भी टीईटी उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता थोपना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के विरुद्ध है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार शिक्षकों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जस्टिस फॉर टीचर्स अभियान चलाकर इसे टॉप ट्रेंड कराया। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रहेगा और 26 फरवरी को जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में एकत्र होकर काले कानून के खिलाफ मार्च निकाला जाएगा। इस मौके पर जयप्रकाश, खालिद, अशोक, डेजी शर्मा, अंजनी मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद